हमारे सेवा प्रयास

भारत अभ्युदय संस्थान शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, आपदा सहायता एवं मानवीय सेवा के क्षेत्रों में पूर्ण पारदर्शिता और उत्तरदायित्व के साथ कार्य करता है। प्रत्येक सहयोग प्रत्यक्ष रूप से जरूरतमंद व्यक्तियों तक पहुंचाने हेतु सत्यापन आधारित प्रणाली अपनी जाति है।

Education Support
शिक्षा सारथी अभियान
ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को अध्ययन सामग्री, मार्गदर्शन एवं निरंतर शैक्षिक सहयोग प्रदान किया जाता है। शिक्षा को दीर्घकालिक सामाजिक परिवर्तन का आधार मानते हुए हम बच्चों को केवल सहायता नहीं बल्कि भविष्य निर्माण का अवसर प्रदान करते हैं। प्रत्येक सहयोग का उपयोग सीधे छात्र सहायता कार्यक्रमों में किया जाता है।
₹1500 सहयोग = एक बच्चे की वार्षिक शिक्षा सहायता।
Healthcare
स्वास्थ्य सहायता सेवा
आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को दवाइयाँ, जांच सहायता, आपातकालीन चिकित्सा सहयोग तथा अस्पताल पहुँच सहायता प्रदान की जाती है। समय पर उपचार कई जीवन बचाता है। संस्था सत्यापित मामलों में प्राथमिक स्वास्थ्य सहायता प्रदान कर मानवीय सेवा को प्राथमिकता देती है।
आपका सहयोग जीवन रक्षा में सहायक बन सकता है।
Women Empowerment
महिला आत्मनिर्भरता
महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण, जागरूकता एवं आजीविका सहयोग प्रदान कर आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रोत्साहित किया जाता है। आत्मनिर्भर महिला पूरे परिवार एवं समाज को सशक्त बनाती है। यह कार्यक्रम दीर्घकालिक सामाजिक स्थिरता का आधार है।
एक प्रशिक्षित महिला = सशक्त परिवार।
Emergency Service
निःशुल्क एम्बुलेंस सहायता
आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को सुरक्षित एवं समय पर अस्पताल पहुँचाना जीवन रक्षा का महत्वपूर्ण भाग है। संस्था जरूरतमंदों के लिए परिवहन सहायता उपलब्ध कराती है ताकि आर्थिक अभाव उपचार में बाधा न बने।
समय पर सहायता = बची हुई जिंदगी।
Elder Care
वृद्धजन सम्मान सेवा
असहाय एवं जरूरतमंद वृद्धजनों को भोजन, स्वास्थ्य सहयोग एवं मानवीय सम्मान प्रदान किया जाता है। हमारा उद्देश्य उन्हें सुरक्षित एवं सम्मानजनक जीवन प्रदान करना है।
सम्मानपूर्ण जीवन हर व्यक्ति का अधिकार।
Heritage Conservation
धरोहर संरक्षण
स्थानीय सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के माध्यम से सामाजिक जागरूकता बढ़ाई जाती है। यह पहल समाज को अपनी जड़ों से जोड़ने एवं सांस्कृतिक पहचान सुरक्षित रखने का प्रयास है।
संस्कृति संरक्षण = समाज की पहचान।
WhatsApp